दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 25 दिसंबर। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गांव सलेमपुर का वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर पशुपालकों की आय व रोजगार बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव सलेमपुर का वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर का वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा सहकारिता मंत्री डा.अरविंद शर्मा ने पंचकुला से गत सायं उद्घाटन किया गया।

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि करीब 3.30 करोड़ रुपए की लागत से दो एकड़ भूखंड पर इसका निर्माण किया गया है। इस चिलिंग सेंटर का 27 मई ,2023 को उनके द्वारा शिलान्यास किया गया था। इस चिलिंग सेंटर की 20 हजार लीटर प्रतिदिन दुग्ध संग्रहण क्षमता है। भविष्य में इसे बढ़ाकर 40-50 हजार लीटर प्रतिदिन दुग्ध संग्रह क्षमता करने की योजना है। इस विटा चिलिंग सेंटर में करीब 100 सरकारी समितियां से दुग्ध इकट्ठा किया जाएगा। करीब 20 से 25 बीएमसी इस केंद्र पर कार्यरत रहेंगे। इस चिलिंग सेंटर के चालू होने से बहल, सिवानी, लोहारू, तोशाम तथा कैरू खंड में वीटा की बंद पड़ी दुग्ध सहकारी समितियां को पुनः चालू किया जा सकेगा। जिसमें आमजन को सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह सेंटर चालू होने से इस क्षेत्र में वीटा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इससे वीटा के उत्पाद जिसमें दूध, दही, लस्सी, छाछ, बटर व अन्य उत्पाद की पहुंच देहात में आम जनता को उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही दूध उत्पादक किसानों को उनके दूध का उचित भाव मिलेगा, जिससे वह प्राइवेट कंपनियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। भविष्य में यहां वीटा की मिठाईया बनाने की योजना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी व सहकारिता मंत्री डा.अरविंद शर्मा ने सहकारिता विभाग में आमजन, दुग्ध उत्पादको व किसानों के हित में अनेक फैसले लिए जा रहे है। दुग्ध उत्पादकों को 6 महिने दी जाने वाली मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि को पूरे वर्ष किया गया है। जिससे उनका आर्थिक विकास होगा। पंजीकृत सदस्यों के दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढाकर 10 लाख रुपये किया गया है। साथ ही छात्रवृति के रूप में 5100 व 2100 की गई है। बेटी के जन्म पर भी शगुन व कन्यादान के रूप में प्रोत्साहन दिया जाता है। मिल्क चिलिंग सेंटर सलेमपुर के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने समिति प्रधान सचिवों को सहकारी समिति में पंजीकृत सदस्यों को बढाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



