google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीअलख आश्रम के महंत बाल योगी बाबा विकास गिरी महाराज ने नशा व्यसनों के खात्मे व स्वच्छता अभियान को लेकर कस्बे में जगा रहें हैं अलख

नशे से बचाने और नशा छोड़ मानवीय मूल्यों से जोड़ने को लेकर वीरवार तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 25 दिसंबर। श्रीअलख आश्रम के महंत बाल योगी बाबा विकास गिरी महाराज ने कस्बे में नशा व्यसनों के खात्मे व स्वच्छता अभियान को लेकर अलख जगा रहें हैं और इस अभियान में कस्बे के युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। महंत बाबा विकास गिरी ने नशे के कुप्रभाव व स्वच्छता की अच्छाइयों को लेकर अब 1 जनवरी तक पूरे कस्बे में अभियान चलाकर संदेश देंगे। समाज की युवा पीढ़ी में तेजी से फैलते नशे से बचाने और नशा छोड़ मानवीय मूल्यों से जोड़ने को लेकर वीरवार तीसरे दिन भी अभियान जारी रखा। महंत व स्वयं सेवकों ने ब्रह्मलीन तपस्वी बाबा रति गिरी महाराज की समाधि पर माथा टेक 23 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत की थी।

महंत बाबा विकास गिरी महाराज ने कहा कि समाज के उत्थान की खातिर नशा व्यसनों की जगह कतई नहीं होनी चाहिए और स्वच्छता स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होती है। नशे से मुक्त समाज और स्वच्छता से लगाव रखने वाला समाज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकता। इस अभियान में कस्बे के जागरूक युवाओं को जोड़ना और सामाजिक संगठनों के माध्यम से घर-घर पहुंचना प्राथमिकता होगी। अभियान के पहले बहुत सारे युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और कूड़े करकट का निस्तारण किया। इस अवसर पर मिस्त्री बजरंग जांगड़ा, दीपक पनिहार, सुरेश गर्ग पातवानिया सहित अनेक स्वयं सेवकों ने अभियान में श्रम की आहुति दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)