google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोविड वैक्सीनेशन महाभियान कार्यक्रम को सफल बनाने डोर टू डोर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जोर




समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। कोविड टीकाकरण का महाभियान 20 एवं 21 अगस्त को जोर-शोर से चलाया जा रहा हैं। जिसमें 12 से 17 वर्ष के बच्चों (स्कूल में अध्ययनरत छात्रो एवं शाला त्यागी) को प्रथम एवं द्वितीय डोज, 18 वर्ष से अधिक के लोगों को क्रमशः प्रथम डोज, द्वितीय डोज एवं बूस्टर (प्रीकासन) डोज स्कूलो में, आंगनबाडी में, सामुदायिक भवनो में एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में एवं डोर टू डोर जाकर लगाया जा रहा हैं। महाभियान के प्रथम दिन लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 50 प्रतिशत लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा विकासखंड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कल की अपेक्षा आज महाभियान के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कहा गया। आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दर्रीघाट, पेण्ड्री, रिस्दा, बेलटुकरी, गतौरा, रांक, कौडिया एवं जयरामनगर सहित कई गांवो में आला अधिकारियोें के साथ घर घर जाकर लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया। महाभियान में लोगों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, विकासखंड के कई गांवो में सरपंच/सचिव द्वारा आकर्षक ईनाम भी रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिस सत्र में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होंगे वहां के कर्मचारियों सहित उनके सुपरविजन कर्मचारी एवं अधिकारी को उत्कृष्ट कार्य करने के एवज में प्रमाण पत्र देने हेतु भी कहकर प्रेरित किया गया हैं। साथ ही विकासखंड मस्तूरी कोविड टीकाकरण में जिले में प्रथम स्थान में रहने पर विकासखंड में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनायें भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी गई हैं।
महाभियान में सर्वविभाग प्रमुख सर्वश्री पंकज डाहिरे, एसडीएम, कुमार सिंह लहरे सीईओ, डा. नंदराज कंवर, बीएमओ, आरपी एक्का, एबीईओ, टंडन, एबीईओ, पेखन टोन्ड्रे, तहसीलदार, लता श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी, अभिषेक राठौर, तहसीलदार, मिलिंद द्विवेदी, परियोजना अधिकारी, डा. आशुतोष शर्मा, वैक्सीनेशन प्रभारी, संजय मधुकर, बीपीएम, एस.ए. नियाजी, बीईटीओ, राधेश्याम सूर्यवंशी, बीडीएम, हीरालाल यादव, विकासखंड समन्वयक (मितानिन कार्यक्रम), ग्रामीण चिकित्सा सहायकगण, सुपरवाईजरर्स स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस, आरएचओ (म/पु), सरपंच/सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को सहयोग सराहनीय रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)