भाजपा की विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर: अशोक राजवाल
समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मस्तुरी। देश में लगातार इन दिनों महंगाई बढ़ती ही जा रही है, केंद्र की मोदी सरकार महंगाई काबू करने में सक्षम नहीं है । चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन फिलहाल जमीन पर मुद्दा भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी केअध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के कार्यकर्ताओं ने आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानीकचौरी के सप्ताहिक बाजार में मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने कहा कि लगातार महँगाई से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर ठोस कदम उठाए।
देश में महंगाई नहीं कम होती है तो आने वाले दिनों में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करती रहेगी।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में लगातार प्रदेश जिला व ब्लॉक स्तर प्रदर्शन करते आ रही है।
युवा नेता अशोक राजवाल ने कहा भाजपा की विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है महंगाई दर दोहरे अंको में है.बच्चों के दूध और स्कूल के समाग्री से लेकर हास्पिटल बेड एवं शमशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी लगा दिया है उन्होने कहा कि वर्ष 2021-22के दौरान केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बार बार बढोत्तरी करती रही है।

सत्ता में आने से पहले महंगाई खत्म करने का वादा किया था,लेकिन मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है,भाजपा का कोई भी नेता इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नही, एक तरफ जनता से भरपूर टैक्स वसूला जा रहा है वही दूसरी तरफ लोगों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म की जा रही है,केंद्र की सरकार मोदी को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नही है ये सिर्फ गरीब जनता को लूटने और अडानी, अंबानी का खजाना भरने में लगा हुआ है। मोदी के राज में एक तरफ लोग महंगाई के मार से त्रस्त है,दूसरी तरफ बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है।अब तो हद हो गई दुध दही आटा,पनीर जैसे रसोई के रोजमर्रा चीजो में भी जीएसटी लगा दी जिससे रसोई पर मार पडेगी साथ ही लोगों का बजट भी गडबडा जाएगा।
केंद्र सरकार के खिलाफ आज मानिकचौरी बाजार में महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टाकेश्वर पाटले,जिला उपाध्यक्ष अमित पान्डेय, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, जनपद सदस्य नारद रजक,महमंद सरपंच अनिल निषाद, युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय नामदेव, कांति भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेसी रघुराज पान्डेय, लखन टंडन, विशंभर खुटे, सुभाष टंडन, पिंटू जांगडे, नेत्रकुमार टंडन, दूजराम बंजारे,दिलीप पटेल,विजय नेताम,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,भाऊ पाठक, दूजराम सूर्यवंशी, सुनिल गुजर्र, सहित मस्तुरी ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मथुरा में गूंजे एकता के नारे, 110 एनसीसी कैडेट्स ने लगाई दौड़
किशोरी रमण महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, कैडेट्स ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ** **मथुरा।** लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 11 यूपी बटालियन एनसीसी के… - डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में पार्किंग के 80 रुपये वसूलने के बाद भी 20 मिनट की कतार!
पार्किंग शुल्क देने के बावजूद निकास के लिए करना पड़ा इंतजार, सोशल मीडिया पर मॉल प्रबंधन और नोएडा प्राधिकरण को किया टैग नोएडा। देश के बड़े मॉल में शुमार डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं। एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि पार्किंग के लिए… - अमरावती में एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को डीजीसीए की मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन
10 एकड़ में विकसित होगी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी, 34 विमानों के बेड़े से प्रशिक्षित होंगे पायलट नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एयर इंडिया को बड़ी उपलब्धि मिली है। महाराष्ट्र के अमरावती में स्थापित की जा रही एयर इंडिया फ्लाइंग एकेडमी को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी… - इंडिगो ने दोबारा सेवा में उतारे तीन ए-320 विमान, कम मांग के सीजन में किए गए थे खड़े
नौ विमानों में से तीन की वापसी, वीटी-आईएफक्यू, वीटी-आईएफआर और वीटी-आईएफएम फिर भरेंगे उड़ान नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनियों में शामिल इंडिगो ने अपने बेड़े के तीन ए-320 सीईओ विमानों को दोबारा परिचालन में शामिल कर लिया है। कम यात्री मांग वाले सीजन के दौरान कंपनी ने इन विमानों को देश के अलग-अलग… - प्रेशर वॉशिंग मशीन से गाड़ी धोते समय करंट लगने से ड्रैगलाइन ऑपरेटर की मौत
एनसीएल बीना कॉलोनी में हादसा, गैरेज में बेहोश मिले ऑपरेटर; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित समाज जागरण/अकबर अली बीना/सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र की एनसीएल बीना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे में करंट लगने से ड्रैगलाइन ऑपरेटर की मौत हो गई। वह अपने घर के गैरेज में प्रेशर वॉशिंग मशीन से…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



