google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“वामा स्वावलंबन” पहल — आत्मनिर्भर पुलिस परिवार की दिशा में प्रेरणादायक कदम

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में “वामा स्वावलंबन” पहल के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का दूसरा चरण सम्पन्न हुआ।

इस चरण में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की सहभागिता से 18 जनपदों में प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। इस कार्यशाला में कुल 1479 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

पहले चरण का आयोजन दिनांक 13.09.2025 को किया गया था, और प्रतिभागियों की उत्साही भागीदारी को देखते हुए दूसरा चरण आयोजित किया गया।
यह पहल पुलिस परिवार के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि वामा स्वावलंबन से पुलिस परिवार के सदस्य अपने कौशल के माध्यम से रोजगार और व्यवसाय के अवसर प्राप्त कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)