ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को एक प्रमुख सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि द्वारा बुधवार को वांछित अभियुक्तों की तलाश राबर्ट्सगंज में मौजूद थे, कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र स्व० वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 60 वर्ष को शायं काल कुसुम्हा मोड़ बहद ग्राम मरकरी थाना रॉबर्ट्सगंज में एक मालवाहक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 64 CT 1158, जिसका इस्तेमाल पूर्व में गोवंश परिवहन में किया गया था, सहित मु०अ०सं० 03/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के मामले में समय लगभग 15:15 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा हेड कांस्टेबल शशि कान्त यादव,राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



