*मुख्यतः तालाब,पोखर,जंगली जानवरों सहित वाटर रिचार्ज के लिए आया पानी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले10 किमी लंबी शारदा सहायक नहर की बाबतपुर रजवाहा में पानी आने से किसानो में खुशी का माहौल दिखने लगा।
नहर किनारे पुआरी कला , पुआरी खुर्द,गहनी , पुआरी खुर्द ,महदेपुर, औरा ,आयर ,कुरौली , अटेसुआ, चंदापुर ,उदयपुर, बलुआ के किसानों के अनुसार भीषण गर्मी से राहत,धान बेहन डालने के लिए किसानों को बड़ी तोहफा व खुशखबरी है।
पुआरी कला के किसान पूर्व प्रधान त्रिभुवन मिश्रा, जयप्रकाश औरा के चन्द्रबली पांडेय, जितेंद्र पांडेय, दयाराम यादव, त्रिभुवन चौबे,रामअलम यादव,गहनी के विजय पटेल,बबलू राजभर ,आयर के गंगा राम,मुन्ना यादव, श्याम बिहारी, बच्चा राम,कुरौली के राजेन्द्र प्रजापति, ओमप्रकाश चौबे सहित किसानों के अनुसार खरीफ फसल की तैयारी सहित दैनिक दिनचर्या,भीषण गर्मी,पशुओं के लिए हरा चारा व फूल की खेती की फसलों की सिंचाई समय से होने पर पैदावार अच्छी होगी।
पुआरी कला प्रधान रिंकू पटेल , विद्योत्मा प्रतिनिधि संजय कुमार ,आयर प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य,महदेपुर प्रधान भगावन पाल और पुआरी खुर्द के विजय कुमार व गहनी के शशिकला प्रतिनिधि इंद्रजीत ने बताया कि
पशुओं को पानी पिलाने, नहलाने, दैनिक कार्य सहित पशु पक्षी, जंगली जानवर व जीव जंतुओ को बड़ी राहत मिलेगी।
शारदा सहायक नहर के उच्चाधिकारी का कथन–
शारदा सहायक नहर के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार व एसडीओ प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि 550किमी लंबी नहर जो लखीमपुर खीरी से चलती है जिसका टेल बनारस में है। वहीं बाबतपुर रजवाहा वाराणसी की कुल लम्बाई 66.700 मीटर है। 15 दिन से केराकत रजवाहा को बन्दकर बाबतपुर को चालू किया गया है। खासकर तालाब,पोखर,जानवरों के पीने ,वाटर रिचार्जिंग के लिए चालू है।किसान धान बेहन ,हरा चारा के लिए प्रयोग कर लेगा। लखीमपुर से 19 मई को मुख्य नहर बन्द है जो रोस्टर के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा। अभी बाबतपुर रजवाहा में सप्ताह भर पानी आएगा।खरीफ सीजन में लगातार नहर में पानी बना रहेगा। किसानों की समस्या के समाधान के लिए विभाग सदैव ध्यान देगा।किसानों की खुशहाली देश की खुशहाली है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



