दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के वार्ड 8 स्थित मंगल बाजार,पुरानी पोस्ट ऑफिस गली, संघत रोड में जल संकट भीषण रूप से गहरा गया है।पानी का लेयर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश घरों का चापा कल बंद पड़ा है।इन घरों का एकमात्र सहारा नगर में चल रहे नल जल योजना है।लेकिन वार्ड 8 के कई क्षेत्रों में महीनों से नल जल ठप पड़ा है।इस क्षेत्र में नाली एवं सड़क निर्माण के कारण कई जगह नल जल का पाइप कट जाने के कारण सप्लाई बाधित था लेकिन सड़क एवं नाली निर्माण हो जाने के बावजूद महीनों से नल जल योजना ठप पड़ा है।वहीं कई क्षेत्रों में पानी का प्रवाह काफी धीमी है। जितेंद्र कुमार ,शाहनवाज आलम, मिथुन,प्रदीप कुमार, अनील कुमार,संजय ,गीता देवी प्रभा देवी ,कन्हाई गोस्वामी सहित कई लोगों ने नल से जल का सप्लाई न होने पर रोष जताया।
इस बाबत वार्ड 8 में कार्यों का मरम्मत एवं देख रख कर रहे 8 वार्ड के पार्षद पुत्र दीपक कुमार चंद्रवंशी से पूछे जाने पर उनका रवैया नल जल के प्रति उदासीन है। मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से पूछे जाने पर गोल -मटोल जवाब देते हुए बात टालने का प्रयास किया गया।इस बीच गर्मी और हिट वेव अपनी चरम सीमा पर है।सरकार और जिला प्रशासन नल जल के प्रति सख्त भी है ।हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों के लिए पत्र जारी कर गर्मी और हिट वेव को देखते हुए सभी जगह पर्याप्त जल की व्यस्था करने का निर्देश जारी किया है ताकि किसी भी प्रकार का जनहानि न हो।जबकि नगर पंचायत नबीनगर वार्ड 8 के नागरिक नल जल के लिए तरस रहे हैं।पीड़ित लोगों ने समाचार पत्र के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नल जल सप्लाई चालू करने का अनुरोध किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



