google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर-घर तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है : सोमल सिंधु

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 16 जनवरी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत ने शुक्रवार को बहल ब्लाक के गोपालवास गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं मासिक बैठक के तहत हल्का उपाध्यक्ष नवीन श्योराण गोपालवास के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों को लामबंद होने का आग्रह किया। इस दौरान यहां के यूथ कांग्रेस के नेताओं की टीम मौजूद रही। कांग्रेस नेता सत्यवान गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गहलोत जी ने कहा कि उन्होंने कहा कि गली-गली भाजपा के इस षड़संयंत्र को बेपर्दा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।


शुक्रवार को गहलोत पूरी युवा टीम के साथ लोहारू के गोपालवास गाव पहुंचे।
युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमल सिंधु ने संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। अगले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य बताया। प्रदेश सह प्रभारी मीवांशा आर्य ने कहा की युवा कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम साथियों के सहयोग के लिए तैयार हैं। पूर्व शिक्षा अधिकारी एवं लोहारू कांग्रेस नेता करण सिंह गोठड़ा ने कहा कि सरकार की हर गलत नीतियों व बेकाइदियो को लोगों के सामने लाना केवल विपक्ष का ही कार्य नहीं समाज के हर प्रबुद्ध नागरिक और खासकर युवाओं को भविष्य को देखते हुए जरूर उजागर करना चाहिए। इस अवसर पर बीडीसी दलबीर, करन सिंह गोठड़ा, जिला चेयरमैन लीगल सेल भिवानी शक्ति सिंह गाढ़ा, बहल ब्लाक अध्यक्ष संदीप लाखलान, सिवानी ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गुढ़, दिनेश जोशी, मुकेश ,विनोद, पवन, राजकुमार सहित अनेकों युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)