ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को लेकर उठाते रहेंगे आवाज: सांसद छोटेलाल खरवार

जन चौपाल लगाकर पीडीए ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

नगवा ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में लगाई गई चौपाल

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। नगवा ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं सांसद छोटेलाल खरवार के नेतृत्व में पीडीए का जन चौपाल लगाया गया।
सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि दर्जनों गांव में जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्या सुनी गई और उनके समस्याओं का निजात के लिए आवाज उठाया जाएगा और उनको मुहैया कराया जाएगा पीडीए का मूल लक्ष्य है कि वंचित शोषित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर विधानसभा वार बैठक चौपाल पंचायत लगाकर लोगों की समस्याओं का निजात के लिए जानकारियां ले रही है जिससे उनको उनके हक का लाभ मिले इसी दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि सपा सरकार में हर तरफ विकास की धारा चल रही थी कुछ सालों से सरकार गिने चुने जात धर्म मजहब को लेकर उनका लाभ दिलाने का काम कर रही है जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व आम जनमानस अब जाग चुकी है आगे इसका करारा जवाब दिया जाएगा इस दौरान दर्जनों गांव में गरीब आदिवासी लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण का काम किया गया इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, जिला सचिव मोहम्मद शहिद कुरेशी, त्रिपुरारी गोड, सुरेंद्र यादव, प्रेम लाल खरवार, मेवा लाल खरवार, राम जग खरवार, स्केंद सिंह खरवार आदि लोग मौजूद रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)