नोएडा समाज जागरण डेस्क
दिल्ली एनसीआर मे मौसम का बदला मिजाज, धुटन भरी सांसों से मिला राहत। लेकिन कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण धनतेरस के रंग मे भंग होता नजर आ रहा है।
दिल्ली एनसीआर मे कही हल्कि तो कही भारी बारिश होने से दमघोटू सांस लेने मे हो रही दिक्कत से राहत मिला है। बारिश के कारण अब आसमान मे धुंध के बजाय बादल नजर आने लगे है। हालांकि अभी भी बारिश का मौसम बना हुआ है। बारिश होने से जहाँ एक तरफ आम-जनमानस को राहत मिला है वही दूसरी तरफ शासन प्रशासन तथा सरकारी महकमें ने भी राहत की सांस ली है। दिल्ली और केन्द्र सरकार को कई दिनों से दिल्ली के वायु स्थिति और पंजाब हरियाणा मे पराली जलाने की घटना को लेकर लगातार उच्चतम न्यायालय से फटकार लगायी जा रही थी।
वही दूसरी तरफ आज देश भर मे धनतेरस का महापर्व है और इस अवसर पर मान्यता है कि लोगों को कुछ न कुछ द्रव्य खरीदना चाहिए। इसी को लेकर कई दिनों से बाजार लगातार सजने संवरने मे लगी है और दुकानदार को ज्यादा से ज्यादा बिक्री की उम्मीद है। लेकिन बारिश होने का कारण बाजार के रंग मे थोड़ा सा भंग जरुर होता नजर आ रहा है। हालांकि बड़े और स्थायी दुकानदारों को इससे कोई ज्यादा फर्क नही पड़ेगा लेकिन बाजार, या पेठिया मे दुकान लगाने वालों पर इसका अच्छी खासी असर पड़ेगा। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि बारिश के कारण ग्राहक भी कम पहुँचेंगे।
ऐसे मे समाज जागरण ने लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बाजार हाट पहुंचे और खरीदार करे।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त समाधान व्यवस्था लागू करने की मांग की है। निखिल अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश के अनेक व्यापारी आज भी जीएसटी लागू होने से पहले के सेल्स टैक्स से संबंधित पुराने मामलों और नोटिसों के कारण परेशान हैं। कई व्यापारियों को 20 से…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई वारदात में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा, पिता स्व. बोधराज महतो, गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव प्रसाद महथा रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप दाढ़ी…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। समिट में भारत और विभिन्न देशों के बीच शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, नवाचार तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के बाद उनके पासवर्ड तोड़कर फोन में मौजूद पेटीएम और फोनपे जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं के माध्यम से अपने खातों में रकम ट्रांसफर करते थे। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








