google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर्राष्ट्रीय उर्दू दिवस पर कवि सम्मेलन सह मुशायरा का हुआ आयोजन


समाज जागरण गोड्डा मनोज कुमार साह

झारखंड/ गोड्डा जिला के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा ग्राम में अंतरराष्ट्रीय उर्दू दिवस के मौके पर साहित्यिक संस्था हलकए शेरों अदब के बैनर तले एक शानदार और जानदार मुशायरा सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुशायरा सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया एवं कवि सम्मेलन का आगाज नातिया कलाम के साथ किया गया। इसके बाद गजलों की प्रस्तुति का दौर चला कवि सम्मेलन सह मुशायरा में झारखंड के ख्याति प्राप्त शायर कलीमुल्ला परवाना ने उर्दू दिवस पर शायरी पेश करते हुए कहा कि “सबको पैगामए वफ़ा देता है उर्दू दिवस हिंदी उर्दू को मिला देता है” उर्दू दिवस इस पर उन्हें खूब वाह-वाही मिला।

इसके बाद नदीम सरवर की बारी आई उन्होंने उर्दू पर शेर गुनगुनाते हुए कहा। हर किसी की जुबान है उर्दू । कितनी प्यारी जुबान है उर्दू। वही जावेद इकबाल ने शायराना अंदाज में उर्दू पर रौशनी डालते हुए कहा कि लाख चाहा के खत्म हो उर्दू फिर भी उर्दू जबान की शोहरत है नौजवान शायर शम्स परवाना ने उर्दू हिंदी और हिंदू मुस्लिम एकता पर कविता पेश करते हुए कहा कि मेरे वतन के जैसा कोई वतन नहीं है । भारत का जर्रा जर्रा जन्नत से कम नहीं है । इस पर उन्हें खूब तालियां मिलीं।

इसके अलावा कई और शायरों एवं शायरात में सुलेमान जहांगीर आजाद शाइस्ता परवीन आदि ने भी एक से बढ़कर एक कविता गजल तथा शेरो शायरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया स्वागत भाषण सुलेमान जहांगीर आजाद ने दिया मंच संचालन ख्याति प्राप्त शायर कलीमुल्लाह परवाना ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों एवं शायरों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शम्स परवाना जावेद इकबाल सुलेमान जहांगीर आजाद मो॰ गुलफराज शायर कलीमुल्लाह परवाना इमरान आलम डॉ अब्दुल जब्बार गुलाम सरवर आजाद उपमुख्या बिसूनाथ यादव पूर्व मुखिया उपमुखिया अब्दुल गफ्फार अबुल फैज उस्मानी नकुल पासवान आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व बीडीओ अब्दुर रज़्ज़ाक़ , जिला पार्षद अरशद वहाब, थाना प्रभारी विनीत कुमार , किशोर कुमार झा , इकरारुल हसन वाजिद अंसारी मुखिया आलमगीर आलम ने भी उर्दू पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को विस्तार पूर्वक रखा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व बीडीओ अब्दुल रज्जाक साहब ने किया

  • पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    जीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त समाधान व्यवस्था लागू करने की मांग की है। निखिल अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश के अनेक व्यापारी आज भी जीएसटी लागू होने से पहले के सेल्स टैक्स से संबंधित पुराने मामलों और नोटिसों के कारण परेशान हैं। कई व्यापारियों को 20 से…
  • केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न
    ‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी…
  • दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
    बिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई वारदात में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा, पिता स्व. बोधराज महतो, गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव प्रसाद महथा रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप दाढ़ी…
  • महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
    त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। समिट में भारत और विभिन्न देशों के बीच शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, नवाचार तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य…
  • सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
    चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के बाद उनके पासवर्ड तोड़कर फोन में मौजूद पेटीएम और फोनपे जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं के माध्यम से अपने खातों में रकम ट्रांसफर करते थे। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)