नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रायल पार्क मे नि:शुल्क कैंसर डिटेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। नोएडा स्थित गैर सरकारी संगठन “समर्पिता” के द्वारा आयोजित इस कैंप मे पुरुष तथा महिलाओं के लिए मुफ्त कैंसर की जांच की गई। इंडियन कैंसर सोसायटी के द्वारा प्रायोजित इस कैंप की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से दोपहल 2:30 बजे तक लोगों की जांच की गई।




आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर मे प्रत्येक व्यक्ति का फुल ब्लड टेस्ट किया गया और उनका बीपी और ईएनटी चेकअप भी कराया गया। कैंप मे एक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ सभी महिलाओं के लिए स्त्री रोग जांच करने के लिए वहां मौजूद थीं और जिन्हें इसकी आवश्यकता थी, उन्हें मुफ्त मैमोग्राफी और पैप स्मीयर टेस्ट प्रदान किए गए। सभी पुरुषों को कैंसर का पता लगाने के लिए एक मुफ्त जांच दी गई थी। जांच के साथ-साथ कैंसर के कारण और बचाव को लेकर सभी लोगों को जागरुक भी की गई।
आयोजनकर्ता ने सभी सोसायटीवासियों को इस शिविर को सफल बनाने के आभार व्यक्त किया और कहा है कि यह शिविर बहुत ही सफल रहा है । आशा है कि इससे लोगों को भी लाभ मिला है और आगे भी भविष्य मे हम लोग ऐसे शिविर का आयोजन समय समय पर करते रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



