समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। पिंडरा तहसील परिसर मे आयोजित एक सम्मान समारोह में स्थानांतरित हुए एसीपी प्रतीक चौहान को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व पुलिस कर्मियो और एसीपी कार्यालय के कर्मचारियो ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।समारोह के दौरान पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने एसीपी प्रतीक चौहान को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वही एडवोकेट पंधारी यादव ने नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंन कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यवहार, कार्यकुशलता और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
इस अवसर पर नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का स्वागत करते हुए सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की और क्षेत्र के विकास तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने मे सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशांत सिंह ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा, पारदर्शी कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम मे पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह एडवोकेट, पंधारी यादव एडवोकेट, गुड्डू खान एडवोकेट, जवाहरलाल वर्मा एडवोकेट, अजय गुप्ता एडवोकेट, संतलाल, संतोष सिंह, श्याम सुंदर पटेल, आलोक कुमार एडवोकेट, दीपक सैनी, पुष्पेंद्र कुमार एडवोकेट सहित फूलपुर थाना के स्टाफ और एसीपी कार्यालय के दीपक यादव, जितेंद्र यादव, बजरंगी व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ, जहा एक ओर प्रतीक चौहान की सेवाओं को याद किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रशांत सिंह के स्वागत के साथ नई जिम्मेदारियो और अपेक्षाओं की शुरुआत का संदेश भी दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



