google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के धरना में पहुंचे पश्चिमी विधायक सरयू राय

दैनिक समाज जागरण 30.03.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर। सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने रविवार को टाटानगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चार घंटों का शांतिपूर्ण धरना दिया। इनकी मांग है कि जैसे कोरोना काल के पूर्व बुजुर्ग पुरुष और महिला यात्रिय़ों को रेल यात्रा में 40 से 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, वही छूट दोबारा बहाल हो।

रविवार को इस धरना का समर्थन करने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पहुंचे। उनके साथ जद(यू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और विधायक जनसुविधा समिति के पूर्वी जमशेदपुर के संयोजक सुधीर सिंह भी थे। अपने उद्बोधन में सरयू राय ने कहा कि रेल यात्रा में छूट को पुर्नबहाल करने की मांग दुरुस्त है। वह भी इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक कल्याण एवं सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्र की सरकार हर साल अरबों रुपये खर्च करती है। यात्रा में छूट की मांग भी इसी नागरिक कल्याण से सुरक्षा से जुड़ी हुई है।

सरयू राय ने कहा कि जैसा कि पूर्व के वक्ता ने कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे उनकी मांगों को संसद में रखेंगे तो यह मान कर चलें कि यह बेहतर होगा। इससे आपकी मांग पूरी होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दस राज्यों में चार घंटे का शांतिपूर्ण धरना वरिष्ठ नागरिक अपनी मांगों के समर्थन में दे रहे हैं तो इससे सरकार पर दबाव बनेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)