किसी भी सामान की एक एक्सपायरी डेट होती है. एक्सपायरी डेट के आते ही वह सामान इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जाता. यानी उस सामान की लाइफ खत्म हो जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि जो स्मार्टफोन आप चला रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट क्या है और वह कहां लिखी होती है या उसे कब तक यूज किया जा सकता है.
स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है. आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं, बल्कि फोटोज शेयर करने, खाना आर्डर करने और टिकट बुक करने तक के लिए किया जा रहा है. ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि आप अपना स्मार्टफोन कबतक चला सकते हैं और वह कब एक्सपायर हो जाएगा.
क्या होती है स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट?
स्मार्टफोन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसकी बैटरी में किसी भी अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस की तरह केमिकल का यूज किया जाता है जो एक समय के बाद एक्सपायर हो जाता है. अजकल के स्मार्टफोन फिक्सड बैटरी के साथ आते हैं, जिनकी बैटरी अगर खराब हो गई तो आप उसे बदल नहीं सकते. बैटरी के खराब होने के बाद लोग स्मार्टफोन को डंप कर देते हैं.
जहां तक स्मार्टफोन की बात है, तो आप उसे चाहे कितने साल भी यूज कर लें वह एक्सपायर नहीं होता. दरअसल, स्मार्टफोन की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती. लेकिन कुछ ऐसे कारण होते हैं जिसके वजह से स्मार्टफोन खराब हो जाते हैं, भले ही आपने उसे एक दिन भी अच्छे से यूज न किया हो. स्मार्टफोन में जबतक कोई बड़ी गडबड़ी न आए वह काम करता रहता है. यह गड़बड़ी बैटरी, सर्किट बोर्ड या वायरिंग की हो सकती है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



