google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विहिप अररिया के प्रयास से17 गोवंश की हुई रक्षा, फारबिसगंज गोशाला में मिला स्थान

फारबिसगंज ।

विश्व हिंदू परिषद सहरसा की इकाई गौ रक्षा दल द्वारा सहरसा के बनगांव में 17 गोवंश को तस्करी होने से बचाया गया। इसके उपरांत सहरसा टीम द्वारा विश्व हिंदू परिषद जिला अररिया के जिला मंत्री शुभम चौधरी से संपर्क स्थापित किया गया और गौमाता को सुरक्षित गौशाला के फारबिसगंज में रखने हेतु बात कही गई। जिला मंत्री द्वारा जिला टीम से धर्म रक्षा ज़िला सह प्रमुख आदित्य वर्धन, मोहन बाबा, विहीप प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, गौरक्षा प्रमुख डा० अशोक कुमार से संपर्क स्थापित किया गया। जिसपर आदित्य वर्धन ने अतिशीघ्रता दिखाते हुए गौशाला पहुंच गए और गौशाला प्रबंधक से बात किया जिसपर गौशाला सचिव ने गौमाता को गौशाला में लेने से इन्कार किया तो आदित्य वर्धन जिला मंत्री शुभम चौधरी से संपर्क स्थापित किया।इसके उपरांत जिला मंत्री शुभम चौधरी और आदित्य वर्धन द्वारा फारबिसगंज एसडीओ ,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी जी, प्रेम केशरी और नगर परिषद् अध्यक्ष वीणा देवी से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात गौशाला प्रबंधक फारबिसगंज के उपाध्यक्ष मूलचंद गोलछा, सचिव सुभाष अग्रवाल द्वारा गौमाता को गौशाला में लेने हेतु सहमति दी गई।विहिप जिला टीम सदैव गौमाता के रक्षा हेतु बचनबद्ध हैं। विहिप अररिया के प्रयास द्वारा आज पुनः गौवंश की रक्षा की गई। इस महान कार्य में फारबिसगंज एसडीओ तथा बनगाँव पुलिस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।विहीप के दुर्गानन्द झा, उमशंकर ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सोनू भी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)