google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नामांकन वृद्धि के साथ- साथ शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन आवश्यक- बीईओ

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणासी । नवीन शैक्षिक सत्र में नामांकन वृद्धि के साथ शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना आवश्यक है, जिससे शैक्षिक लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।
उक्त बाते खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने भानपुर की संकुल स्तरीय बैठक में कही। विदित हो कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में पिंडरा ब्लॉक के सभी चौदह संकुल में एक साथ बैठक आयोजित की गई। प्राथमिक विद्यालय दिनदासपुर में हुई बैठक में उन्होंने शिक्षकों से डोर टू डोर भ्रमण कर नामांकन बढ़ाने पर जोर दे। इसके पहले संकुल शिक्षकों ने बैठक के एजेंडे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षक संकुल बैठक पिंडरा के कम्पोजिट स्कूल समोगरा, फूलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर समेत 14 न्यायपंचयतो में हुई।
बैठक में मुख्य रूप से नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार मौर्य, अनिल राजभर, अखिलेश मिश्रा, अरविंद वर्मा, मायाशंकर , सुनील कुमार, संतोष कुमार यादव, विजय प्रताप आर्य,अमित कुमार,संजय वर्मा,शरद कुमार,सीताराम चौधरी समेत न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुरेंद्र प्रताप ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)