google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ददरा गांव में दिखा भेड़िया के पैर का निशान ग्रामीणों में हरकंप

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ददरा गांव में भेड़िए के पैर का निशान दिखने पर ग्रामीणों में मचा हड़काम। जानकारी के अनुसार रात की करीब 8:00 बजे के आसपास रात में बारिश हो रही थी ।बारिश बंद होने पर ग्रामीणों मे जब उमस और गर्मी से बाहर निकाला तो टार्च की रोशनी में भेड़िया के पैर के निशान दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंभ मच गया।एक दूसरे को फोन करके लोग अपने को सावधान और सुरक्षित करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को घर में बंद कर दिया गया। और ग्रामीण लाठी लेकर घर की रखवाली करने लगे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्य उर्फ राजू मौर्य ने कहा कि इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी गई ।मौके पर थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे ।इसके अलावा रात्रि में ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम रात्रि 10:00 बजे के आसपास अपनी टीम के साथ गांव में पहुंची ।और ग्रामीणों संग भेड़िए की तलाश में पूरे गांव का चक्कर लगाया। लेकिन भेड़िया नहीं मिल पाया। रात में ही महिलाएं पुरुष और बुजुर्ग लाठी लेकर अपने-अपने घर की रखवाली कर रहे हैं। सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई ।वन दरोगा सुनील राव ने बताया कि भेड़िया के पैरों की निशान दिखाई दिए हैं ।लेकिन भेड़िया नहीं मिला।ग्रामीणों को सलाह दी गई ।लाठी लेकर चले छोटे बच्चों को घर में कैद रखें प।शुओं को बचाएं क्योंकि भेड़िया घात लगाए बच्चों और जानवरों पर विशेष रुप से हमला करता है। इस संबंध में जब भवानीपुर सुकृत वन रेंजर राकेश कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा फोन से सूचना दी गई थी।मौके पर जाकर देखना होगा कि अब किस जानवर के पंजे के निशान हैं ।जांच के बाद ही पता चलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)