google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बाइको की टक्कर में बाइक सवार महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल

समाज जागरण

मीरजापुर /लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की सुबह दो बाइको की आमने सामने टक्कर होने से बाइक सवार महिला व पुरुष घायल हो गए मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा 108 के कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है जंहा पर उपचार चल रहा है ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय राम बहादुर बाइक से अपने साथ गांव निवासी 40 वर्षीय शकुंतला के साथ मिर्ज़ापुर कचहरी जा रहे थे की जैसे ही लालगंज के बस्तरा ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे की सामने से आ रहे सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया जिससे बाइक सवार की बाइक सामने वाले की बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार राम बहादुर व शकुंतला दोनों घायल हो गए मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस 102 के चालक अशोक व ईएमटी आवेश ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है जंहा पर दोनों का उपचार चल रहा है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)