ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने रविवार सुबह 09बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेमापुर गांव की रहने वाली माधुरी देवी रोज की तरह रेलवे ट्रैक पार कर सोनबरसा गांव स्थित एक दोना पत्तल कारखाने में काम करने जा रही थी। इसी दौरान वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही ट्रेन के गुजरने के तुरंत ही बाद दूसरी ट्रैक पर भदोही से वाराणसी की जा रही तेज रफ्तार ट्रेन आ गई । जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अमृत का दो पुत्रों की मां बताई जाती है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)