दैनिक समाज जागरण , घनश्याम पाठक,ब्यूरो चीफ
गिरिडीह (झारखंड )26 अगस्त 2023 :- बगोदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई , इसको लेकर परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया ।बताया जाता है कि इधर घटना के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बगोदर सीएससी पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे , मौके पर पहुंचे विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है मृतिका प्रियंका देवी बगोदर अंतर्गत हरिजन टोला की रहने वाली थी वह चार बच्चे की मां थी महिला की मौत के विरोध में शनिवार को सुबह में राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल के दरवाजे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था , साथ ही मामले की जांच व दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई । मृतिका के पति अजय दास ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6:00 बजे उसकी पत्नी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धीरज कुमार के द्वारा ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन के 5 घंटे के अंदर रात्रि 11:00 बजे प्रियंका की मौत हो गई , बताया जाता है कि इसके पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज का अनुरोध किया स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा आश्वासन दिया गया की डॉक्टर आ रहे हैं ,मगर कोई डॉक्टर नहीं समय पर पहुंचे जिससे उसकी मौत हो गई , इधर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है मौके पर वीडियो चंदन कुमार सिंह भी पहुंच चुके थे इस घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली उन्होंने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि परिजनों का आरोप है कि इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही भर्ती है इसके कारण महिला की मौत हुई है , इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है कमेटी में बगोदर सरिया एसडीएम कुंदन कुमार भी हैं । उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और पर पीड़ित परिजनों को हर संभव सरकारी लाभ दिलाने का कोशिश होगी , इधर महिला का ऑपरेशन करने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने कहा है कि ऑपरेशन के पूर्व महिला का सभी तरह का जांच किया गया जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य थे उन्होंने कहा कि संभवत हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई होगी डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



