दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 जुलाई 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक महिला की मौत होने की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी महेश गांव के बघार मे देर शाम को इंद्रावती देवी पति रामदहीन पासवान खेत मे काम कर रही थी ।अचानक तेज बारिश होने और आकासिय बिजली गिरने से महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के खजूरी महेश गांव की महिला की मौत वज्रपात से हो गई है।ग्रामीणों की सूचना पर मौके से पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।इधर महिला की मौत से घर मे कोहराम मच गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



