संवाददाता/ अरुण पांडेय (गुरूजी)
दैनिक समाज जागरण
घोरावल/ सोनभद्र। घोरावल नगर व खुटहा बाइपास पर खुले बैंकों के आसपास सुलभ शौचालय न होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार खुटहा बाइपास पर किराए के भवन में इंडियन बैंक संचालित है। बैंक के बाहर या आस पास कहीं भी शौचालय यूरिनल नहीं बनाया गया है। यही हाल घोरावल नगर के यू को बैंक व स्टेट बैंक का है, जहां शौचालय न होने से विशेष कर महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जहां एक तरफ जीरो टॉलरेंस मोदी व योगी सरकार घोषणा करने में लगी है कि बहू बेटी शौचालय का प्रयोग करें, बाहर न जाएं। शौचालय के लिए सरकार के तरफ से बजट भी प्रयाप्त मात्रा में है, इसके बावजूद भी घोरावल नगर के अधिशासी अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मौन साधे हुए हैं।
घोरावल नगर सहित ग्रामीण अंचलों के नागरिकों के साथ ही महिलाओं ने शासन प्रशासन का इस सम्बन्ध में ध्यान आकृष्ट किया है ताकि बैंकों के बाहर शौचालय यूरिनल का तत्काल निर्माण कराया जाय।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



