google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल के तहत, अब लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस योजना को गति दी जा रही है, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं के स्वरोजगार को विस्तार मिलेगा।

योजना के तहत पहली किस्त (10 हजार रुपये) प्राप्त करने वाली लगभग 40 लाख महिलाओं का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। सर्वे के उत्साहजनक परिणामों से पता चला है कि करीब 70 प्रतिशत महिलाओं ने इस राशि का उपयोग कर पशुपालन, किराना दुकान, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय सफलतापूर्वक शुरू कर दिए हैं। जीविका समूहों के माध्यम से अब तक 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को पहली किस्त का लाभ मिल चुका है।

अधिकारियों के अनुसार, दूसरी किस्त के लिए लाभार्थियों को 5 हजार रुपये का अंशदान करना होगा। यह योजना कुल पांच चरणों में संचालित है। पहली किस्त में 10 हजार रुपये दी जा चुकी है। दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये देने की तैयारी जारी है।
वही तीसरी व चौथी किस्त में क्रमश 40 हजार और 80 हजार रुपये दी जाएगी। जबकिपांचवीं किस्त में 60 हजार रुपये बिना किसी अंशदान के दी जाएगी।


कुल मिलाकर प्रत्येक पात्र महिला को 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जैसे-जैसे सर्वेक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)