बीएनएमयू में एनसीसी के गर्ल्स कैडेटस को दी गई महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

स्वस्थ युवा से ही समृद्ध समाज और सबल देश का हो सकेगा निर्माणःडॉ. प्रियदर्शिनी

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में एनसीसी के दस दिवसीय कैंप में सोमवार को गर्ल्स कैडेट को महिला स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी दी गयी। कैंप कमांडर कर्नल पीके चौधरी के नेतृत्व में चल रहे कैंप में महिला रोग विशषज्ञ डॉ. प्रियंबदा प्रियदर्शिनी ने लड़कियों के उत्तम स्वास्थ्य के टिप्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वस्थ रहने से ही समाज और देश का भविष्य उज्जवल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों को होने वाली समस्या को वे किसी से साझा नहीं करना चाहती है। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ती जाती है। इसके लिए लड़कियों को अपनी मां-पिता, भाई बहन, दोस्तों से इस पर खुलकर बात करनी चाहिए। ऐसा करने पर समय रहते उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा। डॉ. प्रियदर्शिनी ने कहा कि खासकर मासिक धर्म को लेकर लड़कियां काफी संकोच करती है। जानकारी के अभाव में वे समय रहते उसका उपचार नहीं करा पाती है। उन्होंने कहा कि देश भर में 6302 फ्रेंडली हैल्थ क्लिनिक्स हैं। किसी भी क्लिनिक पर जाकर अपनी समस्या बताकर परामर्श ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर लोगों को एक दूसरे का हेल्प करना चाहिए। इससे नये और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। डॉ. प्रियदर्शिनी ने लड़‌कियों को गुड टच और बेड टच की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने लड़कियों को अपने खान पान में विशेष संवेदनशील होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पानी कम पीने से भी कई तरह की परेशानी उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि खून की कमी को दूर करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि युवाओं को योगा-ध्यान नियमित रून से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोबइल का उपयोग सकारात्मक करें। बेवजह मोबाइल के उपयोग से बचें। इस अवसर पर लड़कियों ने डॉक्टर से कई सवाल भी पूछी। मौके पर कैंप कमांडर पी के चौधरी, कैप्टन गौतम कुमार ने डॉ. पी प्रियदर्शिनी का स्वागत किया।
मौके पर सुबेदार मेजर मो. रकीब, लेफ्टिनेंट गुड्डम कुमार, डॉ. संजय परमार सहित अन्य मौजूद थे।