समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड अंतर्गत राजीपुर गांव निवासी रवि कुमार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसकी सूचना बुधवार की शाम बिहार प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गयी है। जिसकी जानकारी मिलते ही दुल्हिन बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। वही कार्यकर्ताओ ने रवि कुमार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत करने के लिये प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही रवि कुमार को कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है।
बधाई देनेवालों में भाजपा नेता बिनोद शर्मा, सुनील शर्मा, शिवेन्द्रधारी सिंह, इंद्रजीत कुमार उर्फ सिंधु शर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा, कुंदन कुमार, अजेश कुमार, मनोज सिंह व श्रीनिवास शर्मा, संदीप गुप्ता, बीरेंद्र शर्मा, रेणु शर्मा, शाहीजी, उत्तम कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता सामिल है। ज्ञात हो कि रवि कुमार लंबे अर्से से भाजपा से जुड़कर कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है। फिलहाल पिछले कई वर्षों से उन्होंने सफलतापूर्वक पटना जिला महामंत्री पद का निर्वहण कर रहे थे। उनकी कार्य शैली से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। कार्यकर्ताओ को पूर्ण विश्वास है कि रवि कुमार निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



