इंटक में मनोनीत नए पदाधिकारियों से श्रमिकों में हर्ष

जोहिला एरिया में इंटक की बढ़ती ताकत

बिरसिंहपुर पाली –श्रमिक जगत में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका के लिए जानी पहचानी इंटक नामक श्रमिक संघ संगठन जोहिला क्षेत्र में अब नये स्वरूप में दिखाई देगा । बताया जाता है कि प्रीतम पाठक,जोहिला क्षेत्र के कुशल नेता जो वर्तमान में एस. ई. के. एम.सी. इंटक में केंद्रीय महामंत्री के दायित्व का सम्हाल रहे हैं , उनकी अनुशंसा से केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह द्वारा जोहिला क्षेत्र में नए पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है ,जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर गणेश प्रसाद मिश्रा व महामंत्री के पद पर रामकुंवर प्रजापति को क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है|
सर्व विदित है कि इंटक के विधान के अनुसार सेवानिवृत कर्मचारी प्रमुख पदों में नहीं रह सकते हैं इसी तारतम्य में इंटक की केंद्रीय समिति ने नए पदाधिकारी मनोनीत किए हैं, और पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संगठन में इससे भी महती जवाबदारी देकर उनका हौंसला अफजाई किया गया है । वरिष्ठ इंटक नेता श्री संपत शुक्ला जी अब केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं कंपनी कल्याण समिति के सदस्य के रूप में श्रमिकों को संबल प्रदान करेंगे वहीं पर वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह जी को क्षेत्रीय सलाहकार समिति (जेसीसी) में स्थान दिया गया है। इस प्रकार पूर्व के ऊर्जा वान नेताओं का मार्गदर्शन इंटक संगठन को मिलता रहेगा |
नवनियुक्त पदाधिकारियों को केंद्रीय महामंत्री प्रीतम पाठक , संपत शुक्ला जी ,उदय प्रताप सिंह, उमरिया शाखा के शाहिद अली , नौरोजाबाद के अध्यक्ष प्रदीप परौहा ,विंध्या के अशोक पांडे, दिलीप सोनी ,कंचन परियोजना के भानु प्रताप , राजेंद्र सिंह, पिपरिया के ए. एल. अहिरवार, मुख्यालय से मनोज श्रीवास्तव, वहीं पाली से अमर बहादुर सिंह, राजन सिंह, रामगोपाल ,चंद्रभान, अमरनाथ पांडे व सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं |

Leave a Reply