बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राएं हुई सम्मानित
समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । परिषदीय विद्यालयों में चल समर कैंप के समापन पर विविध कार्यक्रम हुए। कही वाटर पार्क में मस्ती की तो कही डीजे के धुन पर डांस तो कही मिठाई और कोल्डड्रिंक खिलाया और पिलाया गया।
पिंडरा ब्लॉक के 49 पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 दिनों से चल रहे समर कैंप के समापन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगारी के छात्र छात्राओं ने हरहुआ स्थित वाटर पार्क में मस्ती की। वही कम्पोजिट स्कूल प्रसादपुर में समापन पर ग्राम प्रधान चंद्रदेव सिंह व प्राधनाध्यापक सत्यनारायण वर्मा द्वारा मिठाई खिलाई गई। कम्पोजिट स्कूल समोगरा में अनुदेशक प्रतिमा तिवारी द्वारा छात्राओ के बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने डीजे के धुन पर खूब मस्ती की। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबतपुर व फूलपुर में अंतिम दिन उनके जिज्ञासा को शांत करने व प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए सपनों का पिटारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबतपुर में इन्वाल्व संस्था द्वारा हुए कार्यक्रम में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी, पिंडराई, करखियाव, ओदार, धरमपुर, गरथमा, हिरबरनपुर, हिरामनपुर,रसूलपुर, बरवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर, पिंडरा, सैरागोपालपुर, नवलपुर समेत अनेक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अंतिम दिन समर कैंप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



