समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कबड्डी, लूडो, रस्सी खेल, कुर्सी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी के बच्चों में पूर्णिमा कुमारी, ऋषि कुमार, आंचल कुमारी ने कैरम बोर्ड, पूजा कुमारी, राजनंदनी कुमारी, आंचल कुमारी, लूडो खेल में साक्षी कुमारी, इशिका कुमारी, स्वाति कुमारी ने रस्सी खेल, अंकुश कुमार और लाडली कुमारी ने कुर्सी दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता में शिवम कुमार, अंशु कुमार, अमर कुमार, पीयूष कुमार, संदीप कुमार, अनुष्का कुमारी,करिश्मा कुमारी ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर शर्मा व सहायक शिक्षक मोहम्मद गुलाम सरवर ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवनी एवं उनके अद्वितीय खेल कौशल पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास तो होता ही है, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष कुमार साह सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



