google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति की आयु और सुहाग की रक्षा के लिए वट वृक्ष की पूजा।

सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास

राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।हमारे देश में पेड़ों,नदियों और पहाड़ों की पूजा करना प्राचीन परंपरा रही है।वट सावित्री व्रत पूजा भी इसी के अंतर्गत आती है।जहां सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।इस दिन महिलाएं पति के लिए दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है।हमारे विष्णुगढ़ प्रखंड समेत आसपास के गांवों धूमधाम से वट सावित्री पूजा की गई।सुबह से शाम तक तक सुहागिन महिलाएं पूजा करने में शामिल रही।इस दौरान महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)