google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वट सावित्री : अखंड सौभाग्य के लिए कानपुर में वट वृक्ष को पूजा

सुनील बाजपेई
कानपुर। अखंड शोभा की कामना के साथ जिले की महिलाओं ने आज यहां वट सावित्री व्रत की पूजा बड़े धूमधाम से की। इसके लिए उन्होंने आज पूरे दिन निर्जला व्रत भी रखा और इसके बाद पूजा की। सामग्री के साथ बरगद के पेड़ के पास पहुंचकर परिक्रमा कर उसकी पूजा आराधना की और अखंड सौभाग्यवती होने का वर भी मांगा पौराणिक वट सावित्री व्रत को मनाने की इस परंपरा में ग्रामीण अंचलों की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में रतन लाल नगर गुजैनी की विजय लक्ष्मी,नेहा, शिवांगी शालू बाजपेई और मकरंदापुर की शालिनी मिश्रा सिम्पी और मोना मिश्रा आदि ने भी वृत रखने के साथ वट सावित्री की पूजा कर पतियों की लम्बी उम्र की कामना की। इस दौरान घाटमपुर ,सचेंडी, बिठूर ,चौबेपुर, शिवराजपुर , गोविंद नगर ,किदवई नगर ,नौबस्ता ,बर्रा और कल्याणपुर आदि थाना क्षेत्रों के बट वृक्षों पर बुजुर्ग महिलाओं की भी संख्या सर्वाधिक रही। इसी के साथ बड़ी संख्या में नवविवाहिताओं ने भी अपने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वटवृक्ष की पूजा अर्चना की।
याद रहे कि ऐसी पौराणिक मान्यता है कि सावित्री ने अपनी साधना से यमराज के हाथों अपने पति सत्यवान के प्राणों का हरण होने से बचा लिया था जिसके बाद से ही वट सावित्री की पूजा अर्चना अखंड सौभाग्य की कामना से पूरे भारत में की जाती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)