google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीसीपीए इंटर कॉलेज के साइंस टॉपर रही याशिका

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर अनुमंडल स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट साइंस की छात्रा याशिका कुमारी ने कॉलेज टॉप कर अपने माता पिता एवं कॉलेज का मान बढ़ाया। याशिका शुरू से ही मेरिटोरियस स्टूडेंट रही है, 10th तक की पढ़ाई सीबीएससी से पूरी की उसके बाद इसने बारहवीं की पढ़ाई गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज से की और साइंस स्ट्रिम मे कॉलेज टॉपर रही। याशिका की इस उपलब्धि से महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्वस्ति कुमारी ने भी हर्ष जताया और याशिका को उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्रो राजकिशोर लाल ने याशिका को मुंह मीठा कराया और आगे भी खूब तररकी करने हेतु शुभकामनायें प्रेषित किया। साथ ही यह भी बताया कि याशिका कुमारी, पिता श्याम सुन्दर प्रसाद जो बस स्टैंड डालटनगंज के रहने वाली है को मैं क्लास 1 से अभी तक एक ट्यूटर के रूप मे पढ़ाया है। याशिका आगे डॉक्टर बनना चाहती है और समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)