google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योग मन के उतार चढ़ाव की स्थिरता है।

समाज जागरण
चंदोसी।जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वीमेन पावर, वूमेन प्राइड व वूमेन एरा की तरफ से फ्री योग शिविर का तीसरे दिन विनायक गार्डन में कई महिलाओं ने लाभ उठाया।

अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, सेहत अच्छी नहीं रहती है तो धन संपत्ति का आनंद नहीं लिया जा सकता, इसलिए योग की मदद से शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए।

शिविर में प्रशिक्षित श्री मती अनुपम ने सर्वप्रथम बहुत ही सुंदर मंत्रोच्चारण किया तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न आसन की जानकारी दी तथा प्राणायाम,वज्रासन व पवनमुक्त आसन सिखाए। जो सभी सदस्यों ने बहुत आरामदायक स्थिति से सीख लिए।

इस अवसर पर सम्मानित पदाधिकारी फेडरेशन 5 की सेंटर कमेटी मेंबर डॉक्टर सुधा चौधरी ,यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु रस्तोगी , फेडरेशन ऑफिसर शुभा कागजी ,आईपीपी अलका मंगलम एवं तीनों ग्रुपों की अध्यक्षा नीतू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ,अंजली चौधरी के साथ-साथ सानिया ,कल्पना, अदिति, मिनाली ,शिल्पी, निधि, मीनाक्षी ,रेशु, तान्या, वंदना, सारिका, रानी, मधु, मनीषाआदि ने उपस्थित रहकर योग का आनंद लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)