पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा (हजारीबाग)। पदमा ओपी पुलिस ने डीजे मशीन एवं गाड़ी की बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदमा ओपी कांड संख्या 190/26, दिनांक 11 जून 2026, धारा 303(2)/351(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त विनय कुमार मेहता (30 वर्ष), पिता धनेश्वर प्रसाद मेहता, निवासी दोनईकलां, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई डीजे मशीन और गाड़ी की बैटरी भी बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



