सच्चिदानंद वर्मा
नोएडा : सेक्टर 62 स्थित योगदा आश्रम नोएडा में गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व नारायण सेवा का आयोजन किया गया. आसपास के सैकड़ों लोगों ने स्वादिष्ट भंडारा ग्रहण किया. नारायण सेवा के उद्घाटन मौके पर स्वामी ललितानंद. स्वामी आलोकानंद व स्वामी स्वरुपानंद विशेष रूप से उपस्थित थे. बाद में स्वामी स्मरणानंद भी नारायण सेवा में पहुंच कर लोगों को आशीर्वाद दिया.
मालूम हो कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नोएडा आश्रम में प्रत्येक वर्ष नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है. जिसमें आसपास के गरीब लोगों को भोजन कराया जाता है.
गुरु पूर्णिमा मनाने के लिए आश्रम में भव्य आयोजन किया गया है. आश्रम को खूब सुन्दर सजाया गया है.
जैसा कि आप जानते हैं गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, आस्था, कृतज्ञता व्यक्त के अवसर के रूप में मनाया जाता है. हमारे गुरु परमहंस योगानंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विश्व के सभी आश्रम, केंद और मंडल में कल गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है. नोएडा आश्रम में कल सुबह प्रभात फेरी, फिर ध्यान,भजन कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम है. शाम को तीन घंटे का लंबा ध्यान है.


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



