सुनील बाजपेई
कानपुर। आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन के लिए तैयारियों का जायजा लेने के इरादे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को कानपुर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्थित नेयवली पॉवर प्लांट का भ्रमण किया। करीब 40 मिनट तक उन्होंने प्लांट में रुककर टरबाइन व कंट्रोल यूनिट का निरीक्षण कर प्लांट अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली व दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर कानपुर के लिए उड़ गया।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर कानपुर के चकेरी से उड़कर करीब 12.50 पर पॉवर प्लांट में लैंड हुआ। उसके बाद उन्होंने प्लांट की यूनिटों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी लेने के साथ दिशा निर्देश भी दिए। प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि 660- 660 मेगावाट की तीन यूनिटों में पहली यूनिट चालू हो चुकी है। राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने अधिकारियों के साथ भी बैठक करके आवश्यक कार्य निर्देश दिए।
अपने आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का भी सफर किया। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ,मंत्री राकेश सचान सांसद देवेंद्र सिंह भोले, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



