google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद का किसान महासंघ के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

दैनिक समाज जागरण
रवि वर्मा, ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले के करगहर थाना चौक पर किसान महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद एवं कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का पुतला फूंका है। किसान महासंघ के संस्थापक रमाशंकर सरकार ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 11 मई से 18 मई तक बिहार के प्रत्येक जिले एवं प्रखंड मुख्यालय में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जब तक बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक किसान महासंघ के लोग आंदोलन करते रहेंगे और आगे भी आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों की संख्या में किसान महासंघ के लोग भाजपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। मौके पर संघ के सचिव रामेश्वर सिंह, किसान शिव मुनि सिंह, कमलेश सिंह, आशुतोष सिंह, रामा मुनी सिंह, विकास कुमार, मंगल पटेल, सुरेश पांडेय, श्याम बिहारी सिंह, लक्ष्मण पासवान, अभय कुमार, दरोगा सिंह, बैजनाथ सिंह, रविंदर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)