दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र के ससना गांव मे एक 25 वर्षीय युवक द्वार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है । मामले में थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया की झारखंड के जपला थाना हुसैनाबाद के निवासी युवक बडेम थाना क्षेत्र के ससना गांव में किराए के मकान मे रहकर किराना की दुकान चलाता था। फांसी किस वजह से लगाया इसकी खुलासा नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि घटना में अभी तक किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं मिला है। वहीं पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।मौके पर एफएसएल की जांच टीम पहुंचकर घटना का जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



