google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चाकू के हमले से युवक की मौत

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स गांव में तनाव व्याप्त*

समाज जागरण

मीरजापुर । थाना क्षेत्र के टेङुंआ गांव में बुधवार को एक पान गुटके के गोमती में सामान लेने देने के मामले में दो युवकों के बीच हुए विवाद में चाकू से वार करने और सर पर पत्थर पटकने से हुए गंभीर रुप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाई मे जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना के टेङुंआ गांव निवासी छोटे लाल गिरी ने वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर गांव के बाहर स्थित एक पान गुटके की गुमटी दो दिन पूर्व खोल रखा था।बुधवार को दिन में 12:30 बजे उसका पुत्र विशाल गिरी दुकान पर बैठा था कि गांव का ही सूरज गिरी उम्र 24वर्ष पुत्र मंगला गिरी गुमटी पर पहुंचा और सामान देने के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक विशाल गिरी ने चाकू से सूरज गिरी पर हमला कर दिया।और वहीं पास रखे बोल्डर को उसके सर पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने उसे गंभीर अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम प्रभारी आनंद सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली ।
पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक सूरज गिरी अपराधी किस्म का युवक था उसके खिलाफ वाराणसी के मिर्जामुराद व जीआरपी में लूट, छीनैती, चोरी में कुल सात मुकदमे पंजीकृत हैं। सूरज गिरी की मौत चाकू से वार करने व सर पर बोल्डर पटकने से हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)