वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 11:50 बजे एलएसआई प्रीति कुमारी अपने सहयोगी एचसी बी. सरकार एवं एलसीटी पूजा कुमारी झा के साथ स्टेशन परिसर में नियमित जांच अभियान चला रही थीं। इसी दौरान करीब 12:00 बजे नए फुट ओवरब्रिज (FOB) के लिफ्ट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया।
संदेह के आधार पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान जुल्फिकार (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दुल रसीद, निवासी ग्राम रतुआ, थाना पहाड़कट्टा, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 हजार रुपये मूल्य का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल किसी ट्रेन के यात्री से चोरी किया था।
इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरपीएफ ने आरोपी को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी किशनगंज को सौंप दिया। इस संबंध में जीआरपी किशनगंज में कांड संख्या 15/2026, दिनांक 22 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



