समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तूरी। शुक्रवार को यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में फोरलेन पर भव्य स्वागत करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया , युवाओं के उत्साह और उमंग को देखते हुए प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने बाइक रैली करते हुए मस्तूरी नगर आगमन किया जिसके पश्चात मस्तूरी के मंगल भवन में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित बुथ जोड़ों यूथ जोड़ों कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी मंचश्व अतिथियों ने संकल्प लेते एवं दिलाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः फिर से छः.ग.मे कांग्रेस सरकार बनाने की संकल्प लिया। मंच को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मस्तूरी विधानसभा के युवा साथियों के उत्साह और उमंग को खूब सराहा और आयोजन समिति को अच्छी कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पहुंचे समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने कहा कि निश्चित ही रूप से सभी अतिथियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर मस्तूरी क्षेत्र के युवा साथियों में एक नया जोश उमंग और ऊर्जा का संचार होने का बात कहां और उन सभी मंचश्व अतिथियों को यह भरोसा भी जताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके युवा साथी अपने इसी उमंग उत्साह और ऊर्जा के साथ पार्टी के द्वारा दिए गए जवाबदारियों को शत प्रतिशत पूर्ण करने की बात कहते हुए सभी का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार जताया। उक्त कार्यक्रम में, प्रदेश जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी कांग्रेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



