देश को मजबूत करने के लिए युवा हमेशा रहें तैयार: सुरेंद्र सिंगल

: माय भारत द्वारा जिले के युवा मंडलों को खेल किट की भेंट
: युवा स्वामी विवेकानंद को बनाए आइकॉन: मीनू अग्रवाल

: 101 युवाओं व खिलाड़ियों को सम्मान देकर किया गया प्रोत्साहित

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी। माय भारत केंद्र ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति व माय युवा भारत केंद्र भिवानी द्वारा जारी सात दिवसीय राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दुसरा चरण यूथ हॉस्टल में जिले भर से पहुंचे युवा मंडलों को खेल किट भेंट की गई।


ताकि युवा खेलों के साथ ग्रामीण अंचल में युवाओं को स्वास्थ्य रूप से मजबूत रख सकें। दूसरे चरण के कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिनार फैब्रिक के निदेशक नरेश अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन अधिकारी की धर्मपत्नी सुमन विश्वकर्मा, समाजसेवी दीपक तोला, जिला युवा पुरस्कार विजेता संदीप कुमार लोहारू, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के मीडिया सलाहकार रितिक वधवा, राजकुमार कांटिया, समाजसेवी प्रवीण गोलागढ़, धर्म सेना धूप सिंह, खेल जगत से रामपाल पहलवान, राष्ट्रीय एकता पुरस्कार विजेता कमल कुमार, राज्य पुरस्कार विजेता अनीता देवी, देवराला युवा क्लब प्रधान संदीप देवराला सहित अनेक गणमान्य वक्ता के रूप उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंगल ने कहा कि देश के कर्णधार युवा शक्ति है, यदि युवाओं के अंदर स्वामी विवेकानंद जैसे महान शख्सियत के विचारों को लेकर ऊर्जा पैदा की जाए तो भारत के युवा दुनिया में अपना परचम लहरा सकते हैं । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपनाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया में युवाओं के अंदर एक ऐसा जज्बा पैदा किया जिसको लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया स्वामी विवेकानंद को बड़े आदर के साथ सम्मान देती है। इसलिए युवाओं को इस प्रकार के आदर्श से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के महान पुरुषों के जीवन दर्शन पर भी हमें फोकस करना चाहिए, ताकि जब भी युवा शक्ति कि देश को जरूरत हो तो वह हमेशा एक सिपाही की तरह तैयार हो सके।
कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन अधिकारी की धर्मपत्नी सुमन विश्वकर्मा ने युवाओं को टिब्बी जैसी बीमारी के बारे जागरूक किया। उन्होंने भारत वॉलिंटियर व निक्षय मित्र की भी जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, समाजसेवी दीपक तोला , भाजपा युवा नेता रितिक वधवा ने कहा युवा स्वामी विवेकानंद को अपना आइकॉन बनाए और उनके जीवन सीखें कि उन्होंने देश को मजबूत कैसे किया।


माय भारत केंद्र व युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि काफी समय से युवा शक्ति व युवा मंडल निष्क्रिय बने हुए थे, उनके अंदर नई ऊर्जा शक्ति पैदा करने के लिए यह सात दिवसीय राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम रखा है ताकि युवा समाज और राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अबतक 101युवाओं को सम्मान दिया गया और जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव व लेखाकार जितेंद्र सैनी ने 11 युवा मंडलों को खेल किट भेंट की है, जिसमें फुटबॉल, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल सहित अनेक खेल सामग्री शामिल है। ताकि युवा खेल के माध्यम से युवाओ मुख्य धारा से जोड़ सके। इससे युवा नशे जैसी बुराई से दूर रहेंगे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)