google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*युवा वीर कृष्ण सेना के तत्वधान में प्रखंड एवं पंचयात स्तरीय कमिटी का हुआ गठन*


समाज जागरण दीपक सरकार

*नौडीहा बाजार प्रखंड के विकाश कुमार यादव एवं मुनकेरी पंचयात के उपेंद्र यादव बने अध्यक्ष*


*छतरपुर अनुमंडल,(पलामू) :-* छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत के नौडीहा बाजार प्रखंड एवं मुनकेरी पंचयात में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. युवा वीर कृष्ण सेना के अनुमंडल अध्यक्ष मनोहर यादव,पप्पू यादव , ‍अजय यादव,अवधेश यादव,डॉ बच्चन यादव, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। जिसमें प्रखंड एवं पंचयात स्तरीय कमिटी का विस्तार प्रखंड के कोरामी के बगीचा में और पंचयात के मनहू स्कूल परिसर में किया गया. सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी सदस्यों ने परिचय देते हुए किया. जहां युवा के उत्थान, शिक्षा, नशाखोरी से मुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। और संगठन को विस्तार रुप देने के लिए नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी वक्ताओं ने अपने समाज के प्रति लोगों ने अपने समाज में असहाय एवं कुरीतियों के विरुद्ध कदम उठाने का संकल्प लिया.जिसमें प्रखंड एवं पंचयात  के सैकड़ों युवा यादव समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मनोहर यादव ने की । और मंच संचालन अवधेश यादव एवं पप्पू यादव ने किया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखण्ड एवं पंचयात स्तरीय कमिटी में  ग्रामीण के युवाओं को जोड़ना एवं अपने समाजों के बीच के एकता को बढ़ावा देना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक के बाद सर्वसम्मति से नौडीहा बाजार प्रखण्ड एवं मुनकरी पंचयात में युवा वीर कृष्ण सेना का गठन किया गया। नवगठित सेना में नौडीहा बाजार प्रखण्ड के विकाश कुमार यादव को अध्यक्ष, शिवशंकर यादव को उपाध्यक्ष, राजन कुमार यादव को सचिव, श्यामनारायण यादव को कोषाध्यक्ष एवं जितेंद्र यादव को मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया. वहीं मुनकेरी पंचयात के संरक्षक जयराम यादव, राजकुमार यादव,मनोज यादव,रामजी यादव,  जनक यादव,एवं निरंजन यादव को नियुक्त किया गया है।

उपेंद्र यादव को अध्यक्ष चुना गया, और पवन कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और मुन्ना यादव को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। प्रखंड एवं पंचयात स्तरीय पर  कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार यादव,अकलेश यादव,प्रमोद कुमार यादव, कामेश्वर यादव,वीरेंद्र यादव, ललन यादव,राजेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार यादव, छोटू कुमार,सरद कुमार यादव, सुखदेव यादव, उदय यादव,जितेंद्र यादव,राजू यादव, रविंद्र यादव,रामजीत यादव,रविंद्र कुमार यादव को शामिल किया गया है। नवगठित सेना के अध्यक्ष विकाश कुमार यादव एवं उपेंद्र यादव ने सभी को धन्यवाद देते हुए एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर माह के अंतिम रविवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा,जिसमें संगठन का बायलॉज और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन मनोहर यादव ने किया। मौके पर सैकड़ों युवा वीर कृष्ण के सेना लोग मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)