google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रबंध समिति का चुनाव हुआ सम्पन्न

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
श्री युगल बिहारी इण्टर कॉलेज रामेश्वर वाराणसी की प्रबन्ध समिति का चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी छत्रपति पाण्डेय प्रधानाचार्य श्री बलदेव इण्टर कॉलेज बड़ागांव और पर्वेक्षक डॉ. संजय भारती प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल हसनपुर की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इसमें सभी निर्विरोध रूप से अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, प्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उप प्रबन्धक विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं नागेन्द्र, संजय, दीपक, अजय, सतीश,तिलकधारी और गुड्डू प्रजापति कार्य कार्यकारणी के सदस्य चुने गयें। प्रधानाचार्य नीरज कुमार यादव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर निर्वाचित प्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने साधारण सभा और कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज को नयी ऊर्जा प्रदान करती है और शिक्षा को नवाचार से नयी ऊर्जा मिलती है। अत: उनका उद्देश्य रहेगा कि विद्यालय को आधुनिक संसाधन से सम्पन्न बनाया जाये। जिससे गरीब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नवाचार युक्त सस्ती शिक्षा प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर दारा कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सुभाष राम आदि शिक्षक उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)