google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह धनारी




थाना धनारी क्षेत्र के गांव मैं एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । गले में रस्सी के निशान की बजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है ।

शुक्रवार की सुबह थाना धनारी क्षेत्र के गांव खलीलपुर में लगने बाली साप्ताहिक बाजार परिसर के किनारे एक अज्ञात बाइक खडी देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनारी पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया और थाना परिसर लेकर आई । कुछ समय बाद साप्ताहिक बाजार परिसर के समीप ग्रामीणों को एक युवक का शव पडा मिला । शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान शिवकुमार पुत्र रामरतन निवासी बबराला के रुप में हुई । परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई । गले पर बने रस्सी के निशान की बजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)