गाजियाबाद,मंगलवार 26 अगस्त 2025 ,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 736 वाँ वेबीनार था।
वैदिक विदुषी आचार्या श्रुति सेतिया ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल इमारतों,सड़कों ओर उद्योगों से नहीं होता,बल्कि यह नागरिकों की चेतना,जिम्मेदारी ओर नैतिक मूल्यों से संपन्न होता है।किसी भी राष्ट्र की असली संपति उसके युवा होते हैं। युवाओं की ऊर्जा,उत्साह और नवीन सोच समाज को नई दिशा देती है
युवा वह शक्ति है जिनके कंधों पर देश के वर्तमान ओर भविष्य दोनों टिके हुए हैं।यदि युवा शिक्षा अनुशासन ओर कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर अग्रसर हो तो राष्ट्र तेजी से प्रगति कर सकता है।परिश्रमी,जागरूक ओर संकल्पित युवा ही भ्रष्टाचार, अज्ञानता ओर सामाजिक बुराइयों से लड़कर समाज को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकता है।आज के समय में युवा शक्ति का सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।तकनीक ओर ज्ञान के युग में यदि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं तो ..भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।परन्तु यदि यह शक्ति भ्रमित हो जाए तो यही सामर्थ्य राष्ट्र के लिए बाधा बन सकती है।इसलिए राष्ट्र निर्माण में युवाओं को केवल अधिकार ही नहीं , बल्कि कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए।सेवा,परिश्रम और नैतिकता से ही वे अपने राष्ट्र को महान बना सकते हैं।

मुख्य अतिथि अनिता रेलन व अध्यक्ष राजश्री यादव ने भी अपने विचार रखे।परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद किया।
गायिका प्रवीना ठक्कर, जनक अरोड़ा, कौशल्या अरोड़ा ,कुसुम भंडारी, कमला हंस, मधु, सुधीर बंसल आदि ने मधुर भजन सुनाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



