google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवाओं से नशे से दूर रहने और दवा विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की अपील*

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर घोरावल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक राजेश तथा दवा विक्रेता समिति घोरावल के सदस्यों ने भाग लेकर समाज और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। औषधि निरीक्षक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूरी बनाना आवश्यक है तथा युवाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान औषधि निरीक्षक ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि बिना पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के किसी भी प्रकार की नारकोटिक्स दवा का वितरण न करें। सभी दवा विक्रेताओं ने इस अपील का स्वागत करते हुए नियमों का पालन करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनिल मेडिकल स्टोर, अशोक मिश्रा, प्रशांत दुबे, करुणाकर पाठक, सुधाकर चौबे, सुधीर, परिधि मेडिकल, मनोज, ओम मेडिकल, नीरज पांडे एवं संतोष मेडिकल सहित कई दवा विक्रेता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)