google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छपरा नगर निगम में मेयर पद पर राखी गुप्ता जीतीं, उप मेयर बनी रागिनी कुमारी

दैनिक समाज जागरण,अर्जुन सिंह ,
छपरा। छपरा नगर निगम के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। छपरा नगर निगम में मेयर पद पर राखी गुप्ता ने जीत दर्ज की। वहीं, उप मेयर के पद पर समाजसेवी धर्मनाथ पिंटू की धर्मपत्नी रागिनी कुमारी की जीत हुई। शहर के गर्ल्स स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच छपरा नगर निगम का मतगणना हुआ। राखी गुप्ता को जहां 16707 मत प्राप्त हुए और दूसरे नंबर पर रफी इकबाल रहे। वही रागिनी देवी ने कुल 11892 वोट हासिल किया और दूसरे नंबर अब्दुल कयूम अंसारी रहे. जिन्हें 11207 वोट हासिल हुए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)