यूपी उद्योग व्यापार मंडल गौतमबुद्ध नगर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद गौतमबुद्ध नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग, सामाजिक और राजनीतिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ विधिवत शपथ ग्रहण की। नवगठित कार्यकारिणी में वाइस चेयरमैन के रूप में संजय सतनानी, राजकुमार गर्ग एवं डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया एवं अमित पोर्वाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संरक्षक मंडल में डॉ. राजेश गुप्ता, नवतन अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. बी.के. गुप्ता, अजय बंसल, प्रवीण भारद्वाज, के.के. बंसल एवं कार्तिक गुप्ता को शामिल किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतनारायण गोयल एवं डॉ. विकास बंसल, संगठन मंत्री के रूप में फूल सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर उमानंदन कौशिक, नरेंद्र चोपड़ा, संजय कोहली, नवनीत जैन, विक्रम सेठी एवं के.के. अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

सचिव पद पर मनोज गोयल, सुनील पांडेय, सुनील वर्मा, डॉ. जे.एस. वेदी, अंकित गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय कुमार लाल एवं तनवीर, जबकि सह-सचिव के रूप में डी.एन. कटोच एवं धर्मवीर बंसल को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी रहे, जबकि उपमुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र ने की।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद, गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक विमला बाथम, अनिल अग्रवाल एवं गोपाल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी श्री बालकानंद गिरी जी महाराज एवं जगद्गुरु स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सहभागिता की।

शपथ ग्रहण के उपरांत अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की सभी संस्थाओं को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना, समस्याओं का समाधान करना और सरकार व व्यापारी समाज के बीच सेतु बनना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि सुनील सिंधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जैसे संगठन देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हित में प्रभावी और परिणामदायी कार्य करेगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)